प्रेमचंद: युग चेतना के महान साहित्यकार

साहित्य समाज का दर्पण है एक साहित्यकार अपने रचनाओं के द्वारा समाज की दशा,रीति रिवाज , परंपरा, मूल्य, संस्कृति, सामाजिक विषमताओं व रूढ़िवादी विचारधाराओं को प्रस्तुत करने का कार्य करता है। साहित्य को पढ़ने और समझने में मेरी गहरी रुचि है । साहित्य मानवीय व्यवहार , सोच, विचार और नजरिया को परिवर्तित करने का क्षमता रखता है।  पाठकों के हृदय पर साहित्यकारों का गहरा प्रभाव पड़ता है । मैं (अवधेश कुमार) खुद की बात करूं तो , वीर रस के कवि रामधारी सिंह, प्रगतिशील विचारधारा के कवि बाबा नागार्जुन (उर्फ वैद्यनाथ मिश्र), सत्ता से सवाल पूछने वाले आधुनिक गजलकार दुष्यंत कुमार, कहानी और उपन्यास की बात करें तो मुंशी प्रेमचंद मेरे प्रिय हिंदी साहित्यकार हैं। 

वैश्विक स्तर की की साहित्यकारों की बात करें तो उसमें इंग्लेंड के William Shakespeare व Charles Dicken, रूस के Leo Tolstoy व Anton Chekhov, जर्मनी के Fyodor Dostoevsky व Frantz Kafka , अमेरिका के Mark Twain, अफ्रीका के Chinua Achebe , और भारत के मुंशी प्रेमचंद और रविन्द्र नाथ टैगोर शामिल है ।

 रविन्द्र नाथ टैगोर को 1913 में नोबेल पुरस्कार दिया था इसलिए उन्हें वैश्विक स्तर पर याद किया जाता है । लेकिन प्रेमचंद का जीवन गरीबी ने गुजरा। "प्रेमचंद के फटे जूते" हरिशंकर परसाई द्वारा लिखित एक प्रसिद्ध व्यंग्य रचना है, जो प्रेमचंद की सादगी, गरीबी और तत्कालीन समाज में बुद्धिजीवियों की उपेक्षा को उजागर करती है, जिसमें फटे जूते उनकी यथार्थवादी जीवनशैली और दिखावे से दूरी का प्रतीक हैं। 

आज मैं मुंशी प्रेमचंद के बारे में लिखने का प्रयास कर रहा हूं। उनके बारे में जितना भी लिखूं कम ही होगा । मुंशी प्रेमचन्द जी को "कथा सम्राट/उपन्यास सम्राट/कलम के सिपाही" के नाम से भी जानते है। उन्होंने पहली बार साहित्य को आम आदमी की आवाज़ बनाया। उनकी कहानियाँ केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को आईना दिखाने वाला साहित्य हैं। वे सिर्फ़ लेखक नहीं, एक संवेदना के वाहक, सामाजिक क्रांति के प्रेरक, और मानवीय चेतना के मिशाल थे। उनकी कहानियाँ न केवल साहित्यिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि वे सामाजिक चेतना और बदलाव की प्रेरणा भी देती हैं।

जीवन परिचय

प्रेमचंद, जिनका असली नाम धनपत राय श्रीवास्तव था, हिंदी और उर्दू साहित्य के एक युग प्रवर्तक लेखक रहे। उन्हें "उपन्यास सम्राट" की उपाधि दी गई है, और यह कोई अतिशयोक्ति नहीं है। उन्होंने न केवल हिंदी कथा साहित्य को नई दिशा दी, बल्कि भारतीय समाज के यथार्थ को उसकी गहराई और विडंबनाओं सहित अभिव्यक्त किया। प्रेमचंद का लेखन मानवीय मूल्यों, सामाजिक न्याय, और शोषण के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। वो पहले ऐसे लेखक थे जिन्होंने कल्पना और रोमांच से हटकर यथार्थवादी लेखन परंपरा का शुरुआत किये जिसमें आम आदमी के जीवन की सच्चाइयों को साहित्य में स्थान दिया। उन्होंने ग्रामीण जीवन, गरीबी, सामाजिक अन्याय, जाति व्यवस्था, स्त्री शोषण और किसान की पीड़ा जैसे विषयों को केंद्र में रखा।

प्रारंभिक जीवन

प्रेमचंद का जन्म 31 जुलाई 1880 को वाराणसी के पास लमही गाँव में हुआ था। उनके पिता का नाम मुंशी अजायब लाल था, जो एक डाकघर में क्लर्क थे। प्रेमचंद की माता का नाम आनंदी देवी था। बचपन से ही प्रेमचंद को पढ़ने का शौक था, लेकिन आर्थिक कठिनाइयों ने उनकी शिक्षा में कई बार बाधा डाली। मात्र सात वर्ष की उम्र में माँ और पंद्रह वर्ष की उम्र में पिता का निधन हो गया।

प्रेमचंद ने कठिन परिस्थितियों में भी पढ़ाई जारी रखी और मिडिल स्कूल पास करने के बाद एक स्कूल में अध्यापक बन गए। इसी दौरान उन्होंने साहित्य पढ़ना शुरू किया और उर्दू में लिखना शुरू किया।

साहित्यिक जीवन की शुरुआत

प्रेमचंद का साहित्यिक जीवन उर्दू से शुरू हुआ। उन्होंने "नवाब राय" के नाम से उर्दू में लेखन शुरू किया। उनकी पहली कहानी 1907 में प्रकाशित हुई। ब्रिटिश सरकार के विरोधी लेखों के कारण उनकी पुस्तक "सोज़े वतन" जब्त कर ली गई, और उन्हें चेतावनी दी गई। इसके बाद उन्होंने "प्रेमचंद" नाम से हिंदी में लेखन शुरू किया।

प्रमुख उपन्यास 

1. गोदान (1936)

प्रेमचंद का अंतिम और सबसे प्रसिद्ध उपन्यास "गोदान" भारतीय ग्रामीण जीवन की त्रासदी का यथार्थ चित्रण है। इसका नायक होरी एक ईमानदार किसान है जो जीवन भर एक गाय के लिए तरसता है, लेकिन अंत में मर जाते समय उसे भी खो देता है। यह उपन्यास वर्ग संघर्ष, जाति भेद, पूंजीवाद, और शोषण के खिलाफ प्रेमचंद की गहरी समझ को दर्शाता है।

2. गबन (1931)

यह उपन्यास भारतीय मध्यवर्गीय समाज के लालच, सामाजिक दिखावा, और पारिवारिक विघटन की कथा कहता है। मुख्य पात्र रामनाथ अपनी पत्नी की इच्छाओं को पूरा करने के लिए गबन करता है और अंत में आत्मग्लानि से ग्रस्त हो जाता है।

3. कर्मभूमि (1932)

यह स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें प्रेमचंद ने गांधीवाद, सत्याग्रह और सामाजिक समरसता के विचारों को उजागर किया है।

4. सेवासदन (1918)

यह उपन्यास महिलाओं की दशा, सामाजिक बंधनों, और नैतिक पतन पर गहरी टिप्पणी करता है। मुख्य पात्र सुधा एक वेश्या बनती है, लेकिन बाद में समाजसेवा के मार्ग पर चलती है।

5. निर्मला (1927)

बाल विवाह, दहेज और स्त्री पीड़ा को केंद्र में रखकर लिखा गया यह उपन्यास एक मार्मिक कृति है। निर्मला की त्रासदी भारतीय समाज की कुरीतियों का पर्दाफाश करती है।


प्रमुख कहानियां 

मुंशी प्रेमचंद ने लगभग 300 से अधिक कहानियां लिखे हैं। जिसे  मानसरोवर नामक शीर्षक से अलग अलग भागों में प्रकाशित किया गया है। मैं उनकी 10 श्रेष्ठ कहानियां को संक्षिप्त सारांश देने का प्रयास किया हूं। ये कहानियाँ हिंदी साहित्य की अमूल्य धरोहर हैं, जो मानवीय संवेदना, सामाजिक यथार्थ और गहरी नैतिकता से भरपूर हैं:

1. ईदगाह।             मुख्य पात्र: हामिद

सारांश: ईद के दिन 4-5 साल का हामिद अपनी दादी के साथ रहता है और मेला जाता है। जहाँ बाकी बच्चे मिठाइयाँ और खिलौने खरीदते हैं, वहीं हामिद अपने तीन पैसों से अपनी दादी के लिए एक चिमटा खरीदता है, ताकि रोटियाँ सेंकते समय दादी के हाथ न जलें।

👉 यह कहानी त्याग, बचपन की मासूमियत, और निस्वार्थ प्रेम को उजागर करती है।

2. कफन।  मुख्य पात्र: घीसू और माधव (बाप-बेटा)

सारांश: एक गरीब दलित परिवार की बहू प्रसव के दौरान मर जाती है। बाप-बेटा कफन के लिए चंदा इकट्ठा करते हैं, लेकिन वह पैसा शराब और पकवान में उड़ा देते हैं।

👉 यह कहानी गरीबी की अमानवीयता, संवेदनहीनता, और सामाजिक व्यवस्था की विडंबना पर तीखा व्यंग्य है।

3. पूस की रात।            मुख्य पात्र: हल्कू

सारांश: हल्कू एक गरीब किसान है, जो ठंडी रात में खेत की रखवाली करने में असमर्थ होता है और सो जाता है। जानवर उसकी फसल नष्ट कर देते हैं। परंतु वह कहता है, "अब मुझे चैन की नींद तो मिली।"

👉 यह कहानी गरीबी व मज़बूरी का मार्मिक चित्रण है।

4. नमक का दरोगा।        मुख्य पात्र: मुंशी वंशीधर

सारांश:  वंशीधर ईमानदार दरोगा है। एक व्यापारी रिश्वत देने की कोशिश करता है, लेकिन वह उसे पकड़ लेता है। व्यापारी उस पर झूठा मुकदमा करता है, लेकिन वंशीधर की ईमानदारी को देखकर न्यायालय उसे पदोन्नत करता है।

👉 यह कहानी ईमानदारी, नैतिक साहस, और सत्यमेव जयते की भावना को दर्शाती है।

5. ठाकुर का कुआँ।                   मुख्य पात्र: गंगी

सारांश: गंगी एक दलित महिला है। उसका पति बीमार है और घर में पानी नहीं है। सवर्णों के कुएँ से पानी लाना अपराध है, लेकिन मजबूरी में वह वहाँ जाती है। पकड़े जाने का डर उसमें लगातार बना रहता है।

👉 यह कहानी जातिगत भेदभाव और मानवाधिकारों के उल्लंघन पर गहरी चोट करती है।

6. बड़ी बात।               मुख्य पात्र: जुगनू (बालक)

सारांश:  बच्चों के खेल में एक बालक जुगनू महत्त्वहीन भूमिका पाता है लेकिन बाद में अपने साहस और सूझबूझ से खेल को जीत दिलाता है।

👉 यह कहानी बताती है कि साहस, आत्मबल और समझदारी उम्र या पद से बड़ी होती है।

7. बूढ़ी काकी।             मुख्य पात्र: बूढ़ी काकी

सारांश: एक बूढ़ी महिला, जिसे घर वाले अनुपयोगी समझते हैं, भूख से तरसती रहती है। उसकी बहू उससे बुरा व्यवहार करती है, लेकिन एक छोटी लड़की रूपा उसे प्रेम और सम्मान देती है।

👉 यह कहानी वृद्धों की उपेक्षा, संवेदना, और भोजन की महत्ता को उजागर करती है।

8. दो बैलों की कथा  मुख्य पात्र: हीरा और मोती 

सारांश: दो बैल अपने मालिक के लिए समर्पित रहते हैं। जब मालिक उन्हें किसी लालची जमींदार को बेच देता है, तो वे वहां से भाग जाते हैं और वापस लौट आते हैं।

👉 यह कहानी निष्ठा, स्वाभिमान, और पशु संवेदना का प्रतीक बन गई है।

9. सद्गति।                             मुख्य पात्र: दुखी चमार

सारांश: एक दलित व्यक्ति एक ब्राह्मण के लिए लकड़ी काटता है ताकि उसे पूजा के लिए बुलाया जाए, लेकिन काम करते हुए उसकी मृत्यु हो जाती है। ब्राह्मण उसका शव ठिकाने लगाने से भी कतराता है।

👉 यह कहानी धर्म के नाम पर शोषण, जातिवाद, और मानवता की कमी पर प्रहार करती है।

10. सवा सेर गेहूँ।        मुख्य पात्र: शंकर किसान 

 सारांश: एक भोले-भाले किसान शंकर की कहानी है जो एक साधु के भोजन के लिए सवा सेर गेहूँ उधार लेने के बाद धोखे से महाजन के कर्ज जाल में फँस जाता है और बीस साल तक उसकी गुलामी करता है। 

👉यह कहानी साहूकारी व्यवस्था के शोषक और दमनकारी स्वरूप को दर्शाती है, जहाँ गरीब किसानों को किस प्रकार कुचला जाता है, इस पर प्रकाश डाला गया है। 

निष्कर्ष:  प्रेमचंद की कहानियाँ सामाजिक यथार्थ, नैतिकता, करुणा और व्यंग्य से भरपूर होती हैं। उन्होंने अपने लेखन में समाज के उस वर्ग को आवाज दी जिसे कोई नहीं सुनता था।

विचारधारा और लेखन शैली

प्रेमचंद के लेखन की सबसे बड़ी विशेषता उनका यथार्थवाद है। उन्होंने कल्पना की बजाय जीवन की कटु सच्चाइयों को प्रस्तुत किया। उन्होंने नायकों को महान नहीं बल्कि साधारण बनाया, ताकि आम आदमी अपने को उनमें देख सके।

उनकी भाषा सहज, सरल और प्रभावशाली होती थी। वे संस्कृतनिष्ठ हिंदी की बजाय खड़ी बोली और लोक भाषा का प्रयोग करते थे, जिससे उनका साहित्य व्यापक जनसमूह तक पहुँचा।

उनकी कहानियों में करुणा, व्यंग्य, और नैतिकता के तत्व पाए जाते हैं। उन्होंने हमेशा समाज के दबे-कुचले वर्गों की आवाज को साहित्य में स्थान दिया।

प्रेमचंद और गांधीवाद

प्रेमचंद महात्मा गांधी के विचारों से अत्यंत प्रभावित थे। उन्होंने अपने लेखन में सत्य, अहिंसा, स्वदेशी, और ग्राम विकास जैसे विषयों को प्रमुखता दी। "कर्मभूमि" जैसे उपन्यासों में गांधीवादी आंदोलन का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है।

समकालीन साहित्य पर प्रभाव

प्रेमचंद के साहित्य ने आने वाले लेखकों की पीढ़ियों को गहराई से प्रभावित किया। हिंदी और उर्दू दोनों भाषाओं में यथार्थवादी साहित्य की नींव उन्हीं ने रखी। बाद में रेणु, नागार्जुन, यशपाल, अमृतलाल नागर जैसे लेखक उनके प्रभाव में लिखते रहे।

पत्रकारिता और संपादन कार्य

प्रेमचंद ने 1930 में 'हंस' नामक मासिक पत्रिका की शुरुआत की। इस पत्रिका में उन्होंने नई सोच, दलित साहित्य, महिला सशक्तिकरण, और ग्रामीण समस्याओं जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी। इसके अलावा उन्होंने 'जमाना', 'माधुरी', 'मर्यादा', आदि पत्रिकाओं में भी संपादकीय लेख लिखे।

व्यक्तित्व और संघर्ष

प्रेमचंद ने साहित्य को कभी व्यवसाय नहीं बनाया। उन्होंने नैतिकता, ईमानदारी, और आत्मसम्मान को हमेशा प्राथमिकता दी। आर्थिक संकट, बीमारी, सामाजिक अवहेलना के बावजूद उन्होंने साहित्य सृजन में कभी विराम नहीं लिया।

उनकी सादगी और दृढ़ता हर साहित्य प्रेमी के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रेमचंद का जीवन एक आदर्श लेखक की प्रतिमूर्ति है।

मृत्यु और विरासत

8 अक्टूबर 1936 को प्रेमचंद का निधन हो गया। उस समय वे 'मंगलसूत्र' नामक उपन्यास लिख रहे थे, जो अधूरा रह गया। प्रेमचंद भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका साहित्य आज भी जीवंत है ।

English version of this article 

Literature is the mirror of society. A writer through his works presents the condition of society, customs, traditions, values, culture, social inequalities and conservative ideologies. I have a deep interest in reading and understanding literature. Literature has the ability to change human behaviour, thinking, views and perspective. Writers have a deep impact on the hearts of readers. If I (Awadhesh Kumar) talk about myself, then Ramdhari Singh dinkar , the poet of heroic sentiment, Baba Nagarjun (alias Vaidyanath Mishra), the poet of progressive ideology, Dushyant Kumar, the modern ghazal writer who arose questions against the power, and Munshi Premchand, if we talk about stories and novels, Munsi Premchand is my favourite Hindi writers. 

If we talk about global literary figures, they include William Shakespeare and Charles Dicken of England, Leo Tolstoy and Anton Chekhov of Russia, Fyodor Dostoevsky and Frantz Kafka of Germany, Mark Twain of America, Chinua Achebe of Africa, and Munshi Premchand and Rabindranath Tagore of India.

 Rabindranath Tagore is remembered globally for being awarded the Nobel Prize in 1913. However, Premchand's life was marked by poverty. "Premchand's Torn Shoes," a famous satire by Harishankar Parsai, highlights Premchand's simplicity, poverty, and the disregard for intellectuals in contemporary society. The torn shoes symbolize his realistic lifestyle and detachment from ostentation. 

Today, I'm attempting to write about Munshi Premchand. No matter how much I write about him, it will be insufficient. Munshi Premchand is also known as the "Story Emperor/Novel Emperor/Soldier of the Pen." For the first time, he made literature the voice of the common man. His stories are not merely entertainment, but hold a mirror to society. He was not just a writer, but a bearer of empathy, a catalyst for social revolution, and an example of human consciousness. His stories are not only literaryly significant, but they also inspire social awareness and change.

Biography

Premchand, whose real name was Dhanpat Rai Srivastava, was a pioneering writer in Hindi and Urdu literature. He has been given the title of "Emperor of the Novel," and this is no exaggeration. He not only gave a new direction to Hindi fiction but also expressed the reality of Indian society, with all its depth and irony. Premchand's writings inspire human values, social justice, and the struggle against exploitation. He was the first writer to move away from fantasy and adventure and usher in a tradition of realistic writing, embracing the realities of common man's life in literature. He focused on topics such as rural life, poverty, social injustice, the caste system, exploitation of women, and the suffering of farmers.

Early life

Premchand was born on July 31, 1880, in Lamhi village, near Varanasi. His father was Munshi Ajaib Lal, a post office clerk. His mother was Anandi Devi. Premchand had a passion for reading since childhood, but financial difficulties often interrupted his education. His mother died when he was seven, and his father when he was fifteen.

Premchand continued his studies despite difficult circumstances and, after graduating from middle school, became a school teacher. During this time, he began to read literature and write in Urdu.

The beginning of literary career

Premchand's literary career began in Urdu. He began writing in Urdu under the pen name "Nawab Rai." His first story was published in 1907. His book "Soze Watan" was confiscated for its anti-British writings, and he was warned. He then began writing in Hindi under the pen name "Premchand."

Major novels 

1. Godaan (1936)

Premchand's final and most famous novel, "Godaan," is a realistic portrayal of the tragedy of Indian rural life. Its protagonist, Hori, is an honest farmer who yearns for a cow all his life, but ultimately loses it at the time of his death. The novel reflects Premchand's deep understanding of class struggle, caste discrimination, capitalism, and exploitation.

2. Embezzlement /Scam / Gaban  (1931)

The novel tells the story of greed, social pretense, and family disintegration in Indian middle-class society. The main character, Ramnath, embezzles money to satisfy his wife's desires and ultimately becomes consumed with remorse.

3. Karmabhoomi (1932)

It is set against the backdrop of the freedom struggle. In it, Premchand highlights the ideas of Gandhism, Satyagraha, and social harmony.

4. Sevasadan (1918)

The novel offers a profound commentary on the plight of women, social constraints, and moral decay. The main character, Sudha, becomes a prostitute but later embarks on a path of social service.

5. Nirmala (1927)

This novel, centered on issues of child marriage, dowry, and the suffering of women, is a poignant work. Nirmala's tragedy exposes the ills of Indian society.


Featured Stories 

Munshi Premchand wrote over 300 short stories, published in separate volumes under the title Manasarovar. I have attempted to provide a brief summary of ten of his best stories. These stories are invaluable treasures of Hindi literature, rich in human sensitivity, social reality, and deep morality:

1. Eidgah.             Main Character: Hamid

Summary: On Eid, 4-5 year old Hamid stays with his grandmother and goes to the fair. While the other children buy sweets and toys, Hamid uses his three pennies to buy a pair of tongs for his grandmother, so she doesn't burn her hands while baking rotis.

👉 This story highlights sacrifice, childhood innocence, and selfless love.

2. Kafan/ Shroud / Kafan  Main Characters: Ghisu and Madhav (father and son)

Synopsis: The daughter-in-law of a poor Dalit family dies during childbirth. The father and son collect donations for a shroud, but squander the money on alcohol and food.

👉 This story is a sharp satire on the inhumanity of poverty, insensitivity, and the irony of the social system.

3. Poos Ki Raat.             Main Character: Halku

Summary: Halku is a poor farmer who, unable to guard his fields on a cold night, falls asleep. Animals destroy his crops. But he says, "Now I can sleep peacefully."

👉 This story is a poignant portrayal of poverty and helplessness.

4. The Salt Inspector.         Main Character: Munshi Vanshidhar

Summary: Vanshidhar is an honest police officer. A businessman tries to bribe him, but he catches him. The businessman files a false case against him, but the court, recognizing Vanshidhar's honesty, promotes him.

👉 This story depicts honesty, moral courage, and the spirit of Satyameva Jayate.

5. Thakur's Well.                    Main Character: Gangi

Synopsis: Gangi is a Dalit woman. Her husband is ill, and there is no water at home. Fetching water from the upper caste people's well is considered a crime, but she is forced to go there. The fear of being caught gnaws at her constantly.

👉 This story deeply hits on caste discrimination and violation of human rights.

6. Big Thing.                Main Character: Jugnu (boy)

Summary: A boy named Jugnu gets an unimportant role in a children's game but later wins the game with his courage and intelligence.

👉 This story tells us that courage, self-confidence and wisdom are greater than age or position.

7. Old Aunty.              Main Character: Old Aunty

Synopsis: An old woman, considered useless by her family, suffers from hunger. Her daughter-in-law treats her badly, but a young girl, Rupa, gives her love and respect.

👉 This story highlights the neglect of the elderly, compassion, and the importance of food.

8. The Tale of Two Oxen   Main Characters: Heera and Moti 

Synopsis: Two oxen are devoted to their master. When the master sells them to a greedy landowner, they run away and return.

👉 This story has become a symbol of loyalty, self-respect, and compassion for animals.

9. Salvation.                              Main Character: Sad Chamar

Synopsis: A Dalit man chops wood for a Brahmin so that he can be invited to a puja, but dies while working. The Brahmin is reluctant to even dispose of his body.

👉 This story attacks exploitation, casteism, and lack of humanity in the name of religion.

10. One and a quarter seers of wheat.        Main character: Shankar Farmer 

 Synopsis: The story of Shankar, an innocent farmer who, after borrowing a pound of wheat for a saint's meal, is tricked into falling into the debt trap of a moneylender and becomes his slave for twenty years. 

👉This story highlights the exploitative and oppressive nature of the money lending system, where poor farmers are crushed. 

Conclusion: Premchand's stories are full of social realism, morality, compassion, and satire. Through his writings, he gave voice to a section of society that was often unheard.

Ideology and writing style

The most significant characteristic of Premchand's writing is his realism. He presented the harsh realities of life rather than fantasy. He created ordinary heroes, not great ones, so that the common man could see himself in them.

His language was natural, simple, and effective. He used Khari Boli and folk languages ​​instead of Sanskritized Hindi, making his literature accessible to a wide audience.

His stories are filled with elements of pathos, satire, and morality. He always gave voice to the oppressed sections of society in his literature.

Premchand and Gandhism

Premchand was deeply influenced by the ideas of Mahatma Gandhi. He emphasized themes such as truth, non-violence, Swadeshi, and rural development in his writings. The influence of the Gandhian movement is clearly visible in novels such as "Karmabhoomi."

Influence on contemporary literature

Premchand's literature profoundly influenced generations of writers to come. He laid the foundation for realistic literature in both Hindi and Urdu. Later writers like Renu, Nagarjun, Yashpal, and Amritlal Nagar continued to write under his influence.

Journalistic and editing work

Premchand founded the monthly magazine "Hans" in 1930. In this magazine, he highlighted issues such as new thinking, Dalit literature, women's empowerment, and rural problems. He also wrote editorials for magazines such as "Zamana," "Madhuri," and "Maryada."

Personality and conflict

Premchand never made literature a profession. He always prioritized morality, honesty, and self-respect. Despite financial hardship, illness, and social neglect, he never paused in his literary work.

His simplicity and perseverance are an inspiration to every literature lover. Premchand's life embodies that of an ideal writer.

Death and legacy

Premchand died on October 8, 1936. At the time, he was writing a novel called "Mangalsutra," which remained unfinished. Premchand may no longer be with us, but his literature lives on.



Comments

Popular Post

अंग्रेजी साहित्य के जनक — Jeoffrey Chaucer का जीवनी।

मनुस्मृति ग्रंथ का विरोध होता है क्यों?

अंतर्मुखी व्यक्तित्व के अनोखे गुण l

क्रांतिकारी कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’

जगदेव बाबु :- एक महान क्रांतिकारी नेता l

शिक्षित बेरोजगारी - एक विकट समस्या l

अंग्रेजी साहित्यिक विकास का सार

हिन्दी भाषा पर व्यंग

भूत-प्रेत या जादू टोना - सच्च या वहम!