अखण्ड भारत का निर्माता - मौर्य सम्राट चक्रवर्ती अशोक महान
चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान मौर्य ने बौद्ध धर्म को अपनाया था। उन्होंने भारत में धर्म-निरपेक्षता एवं सामंजस्य की भावना को बढ़ावा दिया। उनके द्वारा निकाले गए शिलालेखों में उन्होंने अपने लोगों को शान्ति, अहिंसा, सम्मान एवं तुलनात्मक विश्वसन के महत्व के बारे में संदेश दिया था। सम्राट अशोक (ईसा पूर्व 304 - ईसा पूर्व 232) को चन्द्रगुप्त और चाणक्य द्वारा निर्मित मजबूत राज्यव्यवस्था विरासत में मिली । जिसे सम्राट अशोक ने अपने शौर्य और नेतृत्व से शासन किया और देश का एकीकरण किया । कलिंग युद्ध के पश्चात अशोक ने अंहिसा एंव जियो और जियो दो के सिध्दांत को अनुसरण करते हुए बौद्ध धर्म अपना लिया । बौद्ध धर्म का प्रचार प्रसार विदेशो में कराया। अर्थात सम्राट अशोक शस्त्र और शास्त्र के सिद्धांत दोनो से जीता । भूभाग भी जीता लोगो का दिल भी जीता । अशोक की लोकतांत्रिक शासन पध्दति की छाप हमारे वर्तमान लोकतंत्र पर है । अशोक ने व्यापारिक मैत्रेय सम्बन्ध भी मधुर बनाये थे । अशोक की नीतियां इतनी सुदृढ़ थी कि अशोक के पश्चात सम्राट जो कि उतने सक्षम नही थे फिर भी काफी लम्बे समय तक शासन किया ।
यह प्रश्न वास्तव में काफी हैरान करता है कि भारत के इस महान सम्राट जिसके जैसा बनने का असफल प्रयास अकबर से लेकर विश्व के सम्राटो ने किया। उस सम्राट अशोक जयंती क्यो नही मनाई जाती है । हालाँकि कुछ संगठन अशोक की जयन्ती 29 मार्च ,कुछ संगठन 02 अप्रैल , कुछ संगठन 17 मई अर्थात जितने लोग उतनी तारीखे । इसका मूल कारण यह है सम्राट अशोक की सभी जानकारियां उनके शिला लेखों से प्राप्त होती है । लेकिन शिलालेखों पर सम्राट अशोक के जन्मदिवस एंव मृत्यु तिथि का वर्णन नही है । कुछ लोगो द्वारा आरटीआई से पुरातत्व एंव भारत सरकार से जबाब नही मांगने पर कोई साक्ष्य न होने का हवाला देते है ।
दिनकर जी के द्वारा रश्मिरथी की पंक्तियां का जवाब मैं अशोक महान की प्रशंशा हेतु दिया है। दिनकर जी ने इन पंक्तियों के माध्यम से जो सवाल पूछा है उसका उत्तर सिर्फ अशोक महान पर ही सुयोग्य बैठता है।
वसुधा का नेता कौन हुआ?
भूखण्ड-विजेता कौन हुआ?
अतुलित यश क्रेता कौन हुआ?
नव भारत का प्रणेता कौन हुआ?
मेरा जवाब सुनिए ।
जिसने कभी भी ना आराम किया,
पूरे विश्व में अपना ये नाम किया।
राज पाट पाने योग्य था ना मिला तो,
99 की हत्या भी सरेआम किया।
जिसने पूरे बिखरे पड़े भारतवर्ष को ,
एक सूत्र में बांधकर किया अखंड।
शत्रु भी थर थर कापते थे उसे देखकर,
दुश्मनों को वह देता था भयावह दंड।
अगर अब भी अपने वंशज को न पहचाने,
समझ लो ये तेरी बहुत बड़ी नादानी है ।
स्वर्णिम अतीत जानकर भी उत्साह नहीं,
तेरे रगों में बहता यह रक्त नहीं, ये पानी है।
क्या लिखूँ उस महान सम्राट की शान में,
उसके जैसा कोई शासक नहीं हिंदुस्तान में।
जो अकेला ही दहाड़ता था युद्ध के मैदान मे,
शस्त्र त्याग दिया जो मानवता के सम्मान में।
रचनाकार - अवधेश कुमार
अशोक बिंदुसार का पुत्र था , बौद्ध ग्रन्थ दीपवंश में बिन्दुसार की 16 पत्नियों एवं 101 पुत्रों का जिक्र है। अशोक की माता का नाम शुभदाग्री था। बिंदुसार ने अपने सभी पुत्रों को बेहतरीन शिक्षा देने की व्यवस्था की थी। लेकिन उन सबमें अशोक सबसे श्रेष्ठ और बुद्धिमान था। प्रशासनिक शिक्षा के लिये बिंदुसार ने अशोक को उज्जैन का सुबेदार नियुक्त किया था। अशोक बचपन से अत्यन्त मेघावी था। अशोक की गणना विश्व के महानतम् शासकों में की जाती है।
आरंभिक जीवन :
बिंदुसार ने अशोक को तक्षशीला भेजा। अशोक वहाँ शांति स्थापित करने में सफल रहा। अशोक अपने पिता के शासनकाल में ही प्रशासनिक कार्यों में सफल हो गया था। जब 273 ई.पू. में बिंदुसार बीमार हुआ तब अशोक उज्जैन का सुबेदार था। पिता की बिमारी की खब़र सुनते ही वह पाटलीपुत्र के लिये रवाना हुआ लेकिन रास्ते में ही अशोक को पिता बिंदुसार के मृत्यु की ख़बर मिली। पाटलीपुत्र पहुँचकर उसे उन लोगों का सामना करना पड़ा जो उसे पसंद नही करते थे।
युवराज न होने के कारण अशोक उत्तराधिकार से भी बहुत दूर था। लेकिन अशोक की योग्यता इस बात का संकेत करती थी कि अशोक ही बेहतर उत्तराधिकारी था। बहुत से लोग अशोक के पक्ष में भी थे। अतः उनकी मदद से एंव चार साल के कड़े संघर्ष के बाद 269 ई.पू. में अशोक का औपचारिक रूप से राज्यभिषेक हुआ।
सम्राट अशोक बचपन से ही शिकार के शौकीन थे तथा खेलते खेलते वे इसमे निपूर्ण भी हो गए थे। कुछ बड़े होने पर वे अपने पिता के साथ साम्राज्य के कार्यो मे हाथ बटाने लगे थे तथा वे जब भी कोई कार्य करते अपनी प्रजा का पूरा ध्यान रखते थे, इसी कारण उनकी प्रजा उन्हे पसंद करने लगी थी। उनके इन्ही सब गुणो को देखते हुये, उनके पिता बिन्दुसार ने उन्हे कम उम्र मे ही सम्राट घोषित कर दिया था। उन्होने सर्व प्रथम उज्जैन का शासन संभाला, उज्जैन ज्ञान और कला का केंद्र था तथा अवन्ती की राजधानी।
जब उन्होने अवन्ती का शासन संभाला तो वे एक कुशल रजनीतिज्ञ के रूप मे उभरे। उन्होने उसी समय विदिशा की राजकुमारी शाक्य कुमारी से विवाह किया । शाक्य कुमारी देखने मे अत्यंत ही सुंदर थी। शाक्य कुमारी से विवाह के पश्चात उनके पुत्र महेंद्र तथा पुत्री संघमित्रा का जन्म हुआ । अशोक घोर मानवतावादी थे। वह रात – दिन जनता की भलाई के काम ही किया करते थे। उन्हें विशाल साम्राज्य के किसी भी हिस्से में होने वाली घटना की जानकारी रहती थी। धर्म के प्रति कितनी आस्था थी, इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि वह बिना एक हजार ब्राम्हणों को भोजन कराए स्वयं कुछ नहीं खाते थे, कलिंग युध्द अशोका के जीवन का आखरी युध्द था, जिससे उनका जीवन को ही बदल गया।
अशोक ने मगध का शासन तो हथिया लिया, किंतु उसके राज्याभिषेक में अनेक बाधाएं उपस्थित होती रहीं, जिनका अशोक ने डटकर मुकाबला किया। महाराज बिंदुसार की मृत्यु के चार वर्ष बाद अशोक का बड़ा धूमधाम से राजतिलक हुआ। राजा बनते ही वे अपने पिता के समान नित्य हजारों ब्राह्नाणों को दान देते, पुध्यकार्य और धर्मपूर्वक आचरण करते रहे। इस राज्य की सुव्यवस्था में चंद्रगुप्त मौर्य की योग्यता, चाणक्य की नीति और बिंदुसार के सुप्रबंध के सारे गुण थे।
राज्याभिषेक के आठवें वर्ष एक अत्यंत महत्वपूर्ण घटना घटी, जिसने अशोक के जीवन को ही नहीं, अपितु भारत के इतिहास को भी बदल दिया। अशोक अब अपनी निपुणता से एक बड़े राज्य का अधिकारी था। उसे शत्रुओं का भय नहीं था। राज्य में सर्वत्र शांति का साम्राज्य था, परंतु अशोक को अपनी राजधानी से दूर एक शक्तिशाली छोटा-राज्य स्वतंत्र राज्य खटकता रहता था। इस राज्य का नाम था कलिंग। वह पहले कभी नंद साम्राज्य के अधीन था, किंतु उसने अपनी शक्ति द्वारा उस पराधीनता से मुक्ति पा ली थी।
अशोक के पराक्रम, सैन्य-बल तथा नीति-निपुणता से कई राज्यों ने मगध की अधीनता स्वीकार कर ली थी, किंतु कलिंग ने मगध की अधीनता स्वीकार नहीं की। यहां तक कि बिंदुसार ने भी अपने दक्षिण के आक्रमण काल में कलिंग को छेड़ना उचित न समझा था। उसने कलिंग के तीन ओर के प्रदेशों को जीतकर उसे घेर अवश्य रखा था। अशोक ने प्रतिदिन बढ़ते हुए इस शक्तिशाली कलिंग को जीतने का निश्चय किया।
अशोका और कलिंगा घमासान युध्द शुरु हुआ। जिसमे कलिंगा को परास्त किया जो इस से पहले किसी सम्राट ने नहीं किया था और ना ही कर पाया था। उस समय मौर्य साम्राज्य तब तक का सबसे बड़ा भारतीय साम्राज्य माना जाता था। सम्राट अशोक को अपने विस्तृत साम्राज्य से कुशल और बेहतर प्रशासक तथा बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए जाना जाता था। कलिंगा-अशोका युद्ध में 100000 से भी ज्यादा मृत्यु हुई और 150000 से भी ज्यादा घायल हुए।
इस युध्द में हुए भारी रक्तपात ने उन्हें हिलाकर रख दिया। उन्होंने सोचा कि यह सब लालच का दुष्परिणाम है और जीवन में फिर कभी युध्द न करने का प्रण लिया। उन्होंने बौध्द धर्म अपना लिया और अहिंसा के पुजारी हो गये। उन्होंने देशभर में बौध्द धर्म के प्रचार के लिए स्तंभों और स्तूपों का निर्माण कराया। विदेशों में बौध्द धर्म के विस्तार के लिए भिक्षुओं की तोलियां भेजीं। बुद्ध का प्रचार करने हेतु उन्होंने अपने रज्य में जगह-जगह पर भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमाये स्थापित की। और बुद्ध धर्म का विकास करते चले गये।
शासनकाल :
अशोका को एक निडर, परन्तु बहुत ही बेरहम राजा माना जाता है। उन्हें अवन्ती प्रान्त में हुए दंगों को रोकने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था। उज्जैन में विद्रोह को दबाने के बाद 286 ईसा पूर्व में उनको अवंती प्रांत के वायसराय नियुक्त किया गया। पिता बिन्दुसार नें अशोक को उनके उत्तराधिकारी बेटे सुसीम को एक विद्रोह दमन में मदद मिल सके। इसमें अशोक सफल भी हुआ और उसे इसी कारण वह तक्सिला का वाइसराय भी बना। 272 इसा पूर्व में अशोक के पिता बिन्दुसार की मृत्यु हुई, उसके पश्चात दो वर्ष तक अशोक और उसके सौतेले भाइयों के बिच घमासान युद्ध चला।
दो बौद्ध ग्रन्थ; दिपवासना और महावासना के अनुसार, अशोक नें सिंहासन पर कब्ज़ा करने के लिए अपने 99 भाइयों को मार गिराया और मात्र विटअशोक को बक्श दिया। उसी समय 272 इसा पूर्व में अशोक सिंहासन तो चढ़ा, परन्तु उसका राजभिषेक 269 इसा पूर्व में हुआ और वह मौर्य साम्राज्य का तीसरा सम्राट बना। अपने शाशन काल के दौरान वह अपने साम्राज्य को भारत के सभी उपमहाद्वीपों तक बढ़ने के लिए लगातार 8 वर्षों तक युद्ध करते रहे।
कहा जाता है दक्षिण एशिया और मध्य एशिया में अशोका नें भगवान बुद्ध के अवशेषों को संग्रह करके रखने के लिए कुल 84000 स्तूप बनवाएं। उसके “अशोक चक्र” जिसको धर्म का चक्र भी कहा जाता था, आज के भारत के तिरंगा के मध्य में मौजूद है। मौर्य साम्राज्य के सभी बॉर्डर में 40-50 फीट ऊँचा. अशोक स्तम्भ अशोक द्वारा स्थापित किया गया है। अशोक नें चार आगे पीछे एक साथ खड़े सिंह का मूर्ति भी बनवाया था जो की आज के दिन भारत का राजकीय प्रतिक हैं। आप इस मूर्ति को भारत के सारनाथ मुसियम में देख सकते हैं।
बौध्द धर्म :
कलिंग युद्ध में हुई क्षति तथा नरसंहार से उसका मन युद्ध से ऊब गया और वह अपने कृत्य को लेकर व्यथित हो उठा। इसी शोक से उबरने के लिए वह बुद्ध के उपदेशों के करीब आता गया और अंत में उसने बौद्ध धर्म स्वीकार कर लिया। बौद्ध धर्म स्वीकारने के बाद उसने उसे अपने जीवन मे उतारने का प्रयास भी किया। उसने शिकार तथा पशु-हत्या करना छोड़ दिया। उसने ब्राह्मणों एवं अन्य सम्प्रदायों के सन्यासियों को खुलकर दान देना भी आरंभ किया। और जनकल्याण के लिए उसने चिकित्यालय, पाठशाला तथा सड़कों आदि का निर्माण करवाया। उसने बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए धर्म प्रचारकों को नेपाल, श्रीलंका, अफ़ग़ानिस्तान, सीरिया, मिस्र तथा यूनान भी भेजा।
इसी कार्य के लिए उसने अपने पुत्र एवं पुत्री को भी यात्राओं पर भेजा था। अशोक के धर्म प्रचारकों में सबसे अधिक सफलता उसके पुत्र महेन्द्र को मिली। महेन्द्र ने श्रीलंका के राजा तिस्स को बौद्ध धर्म में दीक्षित किया, और तिस्स ने बौद्ध धर्म को अपना राजधर्म बना लिया और अशोक से प्रेरित होकर उसने स्वयं को 'देवनामप्रिय' की उपाधि दी। अशोक के शासनकाल में ही पाटलिपुत्र में तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मोगाली पुत्र तिष्या ने की। यहीं अभिधम्मपिटक की रचना भी हुई और बौद्ध भिक्षु विभिन्न देशों में भेजे गये जिनमें अशोक के पुत्र महेन्द्र एवं पुत्री संघमित्रा भी सम्मिलित थे, जिन्हें श्रीलंका भेजा गया।
बौद्ध धर्म स्वीकार करने के बाद अशोक ने उसके प्रचार करने का बीड़ा उठाया । उसने अपने धर्म के अनुशासन के प्रचार के लिए अपने प्रमुख अधिकारीयों युक्त ,राजूक और प्रादेशिक को आज्ञा दी। धर्म की स्थापना , धर्म की देखरेख धर्म की वृद्धि तथा धर्म पर आचरण करने वालो के सुख एवं हितों के लिए धर्म – महामात्र को नियुक्त किया । बौद्ध धर्म का प्रचार करने हेतु अशोक ने अपने राज्य में बहत से स्थान पर भगवान बुद्ध की मूर्तियाँ स्थापित की । विदेश में बौद्ध धर्म के प्रचा हेतु उसने भिक्षुओं को भेजा । विदेश में बौद्ध धर्म के लिए अशोक ने अपने पुत्र और पुत्री तक को भिक्षु-भिक्षुणी के वेष में भारत से बाहर भेज दिया । इस तरह से वें बुद्ध धर्म का विकास करते चले गये। धर्म के प्रति अशोक की आस्था का पता इसी से चलता है की वे बिना 1000 ब्राम्हणों को भोजन कराए स्वयं कुछ नहीं खाते थे ।
म्रुत्यु :
अशोक ने करीब 40 वर्ष तक शासन किया जिसके बाद लगभग 232 ईसापूर्व में उनकी मृत्यु हुई। उसके कई संतान तथा पत्नियां थीं। उनके बारे में अधिक पता नहीं है। अशोक की मृत्यु के बाद मौर्य राजवंश करीब 50 वर्ष तक चला। लुम्बिनी में भी अशोक स्तंभ देखा जा सकता है। कर्नाटक के कई स्थानों पर उसके धर्मोपदेश के शिलोत्कीर्ण अभिलेख मिले हैं।
1. अशोक के आर्दश
अशोक के आर्दश भी उसकी महानता के कारण थे। कलिंग युद्ध के बाद अशोक ने युद्ध घोष के स्थान पर धर्म-घोष, मनोरंजन या शिकार यात्रा की जहग पर, धर्म-यात्रा को अपनाया। विलासिता को छोड़कर उसने जन सेवा के आर्दश को अपनाया। मांस-भक्षण के स्थान पर शाकाहारी भोजन अपनाया। चाहे विचार हो या आचार सबसे बड़े आर्दश की बात यह है कि अशोक ने पहले खुद आचरण और इनका पालन किया इसके बाद दूसरों को करने को कहा।
2. महान विजेता
अशोक एक महान विजेता था, कालिंग युद्ध मे उसने यह सिद्ध कर दिया। अशोक वीर, साहसी और युद्ध कुशल व्यक्ति था। हाॅलाकी कलिंग युद्ध के बाद उसने विजय और साम्राज्य विस्तार की नीति छोड़ दी थी। लेकिन उसकी विजय का प्रभाव और वीरता की छाप तथा सैनिकों का भय इतना था कि चोर, डाकू, विदेशी आक्रमणकारी ने उसके काल मे कभी आक्रमण या विद्रोह की बात तक नही सोची। इस प्रकार अशोक की वीरता उसकी महानता का एक महत्वपूर्ण कारण थी।
3. महान शासक
अशोक एक महान शासक था, अशोक की गणना महान शासकों मे की जाती है। उसके राज्य मे प्रजा सुखी थी। उसने अपनी शक्ति का प्रयोग साम्राज्य विस्तार के स्थान पर प्रजा की भलाई मे किया। उसने प्रजा के नैतिक स्तर को बढ़ाया। इस प्रकार वह शासक के रूप मे भी महान था।
4. बौद्ध धर्म को विश्व धर्म बनाया
अशोक तृतीय बौद्ध संगति का आयोजन कर उसने बौद्धों के धार्मिक मतभेदों को दूर करवाकर योजनापूर्वक बौद्धों के धर्मप्रचारक भारत और विदेशो मे भेजे। उसने धर्म प्रचार का कार्य बाहुबल से नही बल्कि आत्मबल्ब और शांतिपूर्वक प्रेम तथा सद्भावना द्वारा किया। अशोक के प्रयासों से बौद्ध धर्म दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य एशिया और चीन, जापान तक पहुँचा। इस प्रकार बौद्ध धर्म को उसने अन्तर्राष्ट्रिय धर्म बनाया।
5. स्थापत्य कला एवं चित्रकलाओं का संरक्षक
अशोक मात्र एक विजेता शासक या धार्मिक व्यक्ति ही नही था, वरन् वह स्थापत्यकला और चित्रकला का संरक्षक भी था। उसने स्थापत्य के क्षेत्र मे भवन, मंदिर, स्तूप, शिलालेखों, अभिलेखों, दीवार चित्रों और मूर्तियों का निर्माण करवाया। इससे शिल्पियों, वस्तुकारों को जहाँ प्रोत्साहन मिला वही कलाओं से जनता मे नैतिकता जगाने के लिये उपयोग किया। इस प्रकार वह और भी अधिक महान सिद्ध होता है।
6. मानवता
अशोक के प्रत्येक विचार और आचरण मे, राज्य की नीतियों मे, देश विदेश मे भेजे अनुदानों मे और शिलालेखों की प्रत्येक पंक्ति और उसके अर्थ और भावना मे मानवता एवं प्राणीमात्र का हित सर्वोपरि था। अशोक स्वयं, उसके अधिकारी, न्याय, राज्य का धन, सेना आदि सभी इसी मानवता के प्रति समर्पित थे।
अशोक भारतीय इतिहास के महानत्म व्यक्तियों मे से एक था। वह चन्द्रगुप्त जैसा शक्तिशाली, समुद्रगुप्त जैसा बहुमुखी प्रतिभा वाला और अकबर जैसा धर्म प्रेमी था। वह श्रम से थकता नही था। वह प्रजा-कल्याण मे रूचि करता था। वह अपनी प्रजा को संतान मानता था। मौर्य सम्राट अशोक के आर्दश, धर्म, लोकहित, लोकसेवा तथा धम्म की सम्पूर्ण विशेषताओं के साथ-साथ उसकी विजय, उसका शासन और कला प्रेम आदि सभी कुछ महान था। इसलिए मौर्य सम्राट अशोक को सभी शासकों मे महान कहा जाता है।
सम्राट अशोक की जयंती हमारे देश में नहीं मनाई जाती ? पूरा अवश्य पढें ।बहुत सोचने पर भी, उत्तर नहीं मिलता! आप भी, इन प्रश्नों पर, विचार करें ।
1.जिनके नाम के पहले सम्राट लगा था साथ ही साथ, संसार भर के, इतिहासकार- “ महान ” शब्द लगाते हैं
2.जिस सम्राट का राज चिन्ह अशोक चक्र भारतीय अपने ध्वज में लगाते है ।
3.जिस सम्राट का राज चिन्ह चारमुखी शेर को भारतीय "राष्ट्रीय प्रतीक" मानकर,सरकार चलाते हैं । और " सत्यमेव जयते " को अपनाया है ।
4.जिस देश में - सेना का सबसे बड़ा युद्ध सम्मान सम्राट अशोक के नाम पर "अशोक चक्र" दिया जाता है ।
5.जिस सम्राट से पहले या बाद में कभी कोई ऐसा राजा या सम्राट नहीं हुआ । जिसने अखंड भारत (आज का नेपाल, बांग्लादेश, पूरा भारत, पाकिस्तान, और अफगानिस्तान) जितने बड़े भूभाग पर एक-छत्र राज किया हो ।
6.जिनके शासन में विश्वविद्यालयों में विदेश से छात्र "उच्च शिक्षा" पाने भारत आया करते थे ।
जिस सम्राट के शासन काल को विश्व के बुद्धिजीवी और इतिहासकार भारतीय इतिहास को सबसे -"स्वर्णिम काल" मानते हैं।
7.जिस सम्राट के शासन काल में भारत विश्व गुरु था। सोने की चिड़िया था। जनता खुशहाल और भेदभाव-रहित थी
8.जिस सम्राट के शासन काल में, सबसे प्रख्यात महामार्ग ग्रेड ट्रंक रोड जैसे कई -"हाईवे" बने 2000 किलोमीटर लंबी पूरी सडक पर दोनों ओर "पेड़" लगाये गए । "सरायें" बनायीं गईं..। मानव तो मानव..,पशुओं के लिए भी, प्रथम बार चिकित्सा घर (हॉस्पिटल) खोले गए । पशुओं को मारना बंद करा दिया गया ।
ऐसे महान सम्राट अशोक जिनकी जयंती उनके अपने देश भारत में क्यों नहीं मनायी जाती ? न ही, कोई -"छुट्टी" घोषित की गई है? दुख: है कि जिन नागरिकों को पता है वो ये जयंती मनानी चाहिए....वो अपना इतिहास ही भुल बैठे हैं और जो जानते हैं ? वो ना जाने क्यों मनाना नहीं चाहते ?
हम सब मिल कर बाक़ी साथियों को भी जागरूक करें! आइए मिल कर इस "ऐतिहासिक भूल" को सही करें ।
मौर्य सम्राट अशोक महान के अनमोल विचार।
1. कोई भी समाज समृद्ध नहीं हो सकता, अगर इसका लक्ष्य केवल चीज़ो को आसान बनाना हैं। इसके बजाय लोगों को मजबूत बनाने का लक्ष्य रखना चाहिए।
No society can prosper if it aims at making things easier-instead it should aim at making people stronger.
2.किसी को केवल अपने धर्म का सम्मान करके दूसरे धर्मों की निंदा नहीं करना चाहिए।
One should not honor only one’s own religion and condemn other religions.
3.सबसे महान जीत प्यार की है, यह हमेशा के लिए दिलो को जीतता है।
The most noble victory is that of love, it wins the hearts forever.
4.पिता, माता और बड़ो का सम्मान किया जाना चाहिए और सजीवों के प्रति दया भाव रखना चाहिए।और यह सत्य सभी को जानना चाहिए।
Father and mother should be respected and so should elders, kindness to living beings should be made strong and the truth should be spoken.
5.वह जो केवल अपने संप्रदाय का सम्मान करता हैं और अपने संप्रदाय का मान बढ़ने के लिए दूसरे संप्रदाय का अपमान करता हैं। इस तरह के आचरण से वो खुद के संप्रदाय को गंभीर क्षति पहुंचाता हैं।
He who does reverence to his own sect, while disparaging the sects of others with intent to enhance the glory of his own sect, by such conduct inflicts the severest injury on his own sect.
6.सभी को सुनिए, और दूसरों द्वारा दावा किए गए सिद्धांतों को सुनने के लिए तैयार रहना चाहिए।
Let all listen, and be willing to listen to the doctrines professed by others.
7.दूसरे धर्मो की निंदा करने की मनाही हैं। सच्चा आस्तिक वो ही हैं जो दूसरे धर्मो में जो कुछ भी सम्मान के योग्य हैं, उन्हें सम्मान देता हैं।
It is forbidden to decry other sects; the true believer gives honour to whatever in them is worthy of honour.
8.सभी देशों में सभी सिद्धांतोंवादियों को एकजुट होकर एक आम फैलोशिप में रहना चाहिए। सभी सिद्धान्तवादियो को उस एक(परमपिता, अल्लाह आदि) को पाने के लिए और हृदय की शुद्धता प्राप्त करने के लिए एकजुट होना चाहिए।
May the partisans of all doctrines in all countries unite and live in a common fellowship. For all alike profess mastery to be attained over oneself and purity of the heart.
अच्छा लगे और सहमत है तो शेयर जरुर करें ।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
English translation of blog.
Maurya Emperor Ashoka's ideals, religion, public interest, public service and all the characteristics of Dhamma, as well as his victory, his rule and love of art etc. were all great .
Chakravarti Emperor Ashoka the Great Maurya had adopted Buddhism. He promoted the spirit of secularism and harmony in India. In the inscriptions removed by him, he exhorted his people on peace, non-violence, Gave a message about the importance of respect and comparative trust. Emperor Ashoka (304 BC – 232 BC) inherited the strong polity built by Chandragupta and Chanakya. Which was ruled by Emperor Ashoka with his bravery and leadership and unified the country. After the Kalinga war, Ashoka adopted Buddhism following the principle of non-violence and live and live. Propagation of Buddhism was done in foreign countries. That is, Emperor Ashoka won by both weapons and principles of scriptures. The land was also won, the hearts of the people were also won. The impression of Ashoka's democratic governance system is on our present democracy. Ashoka also made the business Maitreya relations sweet. Ashoka's policies were so strong that after Ashoka the emperors, who were not as capable, still ruled for a long time.
This question is really surprising that this great emperor of India, from Akbar to the emperors of the world tried unsuccessfully to become like him. Why is that Emperor Ashok Jayanti not celebrated? Although some organizations celebrate Ashoka's birth anniversary on March 29, some organizations on April 02, some organizations on May 17, that is, as many people as many dates. The main reason for this is that all the information about Emperor Ashoka is obtained from his rock inscriptions. But the date of birth and death of Emperor Ashoka is not mentioned on the inscriptions. Some people cite no evidence for not asking for answers from archeology and the Government of India through RTI.
I have given the answer to Rashmirathi's lines by Dinkar ji to praise Ashok the great. The question that Dinkar ji has asked through these lines, its answer fits only on Ashok the great.
Who became the leader of Vasudha?
Plot - Who is the winner?
Who became the buyer of incomparable fame?
Who became the pioneer of New India?
Listen to my answer.
who never rested,
He made his name known throughout the world.
If ruling power was worthy of getting it or not,
99 were also murdered in publicly.
Who scattered all over India,
Made it unbroken by tying it in a thread.
Enemies also used to tremble seeing him,
He used to give terrible punishment to the enemies.
If you still do not recognize your descendants,
Understand that this is a big ignorance of yours.
No enthusiasm even after knowing the golden past,
It is not blood that flows in your veins, it is water.
What should I write in the glory of that great emperor,
There is no ruler like him in India.
Who used to roar alone in the battlefield,
Gave up arms in honor of humanity.
Poet - Awadhesh Kumar
his father, he kept donating thousands of brahmins daily, doing pious work and behaving religiously. The organization of this state had all the qualities of Chandragupta Maurya's ability, Chanakya's policy and Bindusara's good management.
In the eighth year of the coronation, a very important event happened, which changed not only the life of Ashoka, but also the history of India. Ashoka was now in possession of a large kingdom by his dexterity. He had no fear of enemies. There was an empire of peace everywhere in the state, but a powerful small-state independent state kept knocking Ashoka away from his capital. The name of this kingdom was Kalinga. He was once subject to the Nanda Empire, but he had got rid of that dependence by his power.
Many states had accepted Magadha's subordination due to Ashoka's might, military force and policy-dexterity, but Kalinga did not accept Magadha's subordination. Even Bindusara did not think it appropriate to disturb Kalinga during his invasion of South. He must have surrounded Kalinga by conquering the territories on the three sides. Ashoka decided to conquer this mighty Kalinga growing day by day.
Ashoka and Kalinga fierce war started. In which he defeated Kalinga, which no emperor had done before and could not do. At that time the Maurya Empire was considered the largest Indian empire till then. Emperor Ashoka was known for his efficient and better administrator and propagation of Buddhism from his vast empire. In the Kalinga-Ashoka war, more than 100,000 died and more than 150,000 were injured.
The heavy bloodshed in this war shook them. He thought that all this was the side effect of greed and vowed never to fight again in his life. He adopted Buddhism and became a priest of non-violence. He built pillars and stupas for the propagation of Buddhism across the country. Sent groups of monks for the expansion of Buddhism in foreign countries. To propagate Buddha, he installed statues of Lord Gautam Buddha at different places in his state. And went on developing Buddhism.
Reign :
Ashoka is considered a fearless, but very ruthless king. He was deputed to stop the riots in Avanti province. After suppressing the rebellion in Ujjain, he was appointed viceroy of Avanti province in 286 BC. Ashoka's father Bindusara helped his successor son Susim quell a rebellion. Ashoka was also successful in this and for this reason he also became the Viceroy of Taxila. Ashoka's father Bindusara died in 272 BC, after that there was a fierce war between Ashoka and his half-brothers for two years.
two Buddhist texts; According to Dipvasana and Mahavasana, Ashoka killed 99 of his brothers to capture the throne and spared only Vitasoka. At the same time, Ashoka ascended the throne in 272 BC, but his coronation took place in 269 BC and he became the third emperor of the Maurya Empire. During his reign, he fought continuously for 8 years to expand his empire to all the subcontinents of India.
It is said that Ashoka built a total of 84,000 stupas in South Asia and Central Asia to store the relics of Lord Buddha. His "Ashoka Chakra" which was also called the wheel of Dharma, is present in the center of the tricolor of today's India. 40-50 feet high in all the borders of the Mauryan Empire. Ashoka Pillar is established by Ashoka. Ashoka had also made a statue of a lion standing together four front and back, which is the official symbol of India today. You can see this idol in the Sarnath Museum in India.
Buddhism:
Due to the damage and carnage in the Kalinga war, his mind got bored of the war and he got upset about his act. To overcome this grief, he came closer to Buddha's teachings and finally he accepted Buddhism. After accepting Buddhism, he also tried to bring it into his life. He gave up hunting and killing animals. He also started donating openly to Brahmins and ascetics of other sects. And for the welfare of the people, he got the hospital, school and roads etc. constructed. He also sent missionaries to Nepal, Sri Lanka, Afghanistan, Syria, Egypt and Greece for the propagation of Buddhism.
For this purpose, he also sent his son and daughter on trips. Among Ashoka's religious preachers, his son Mahendra got the most success. Mahendra initiated King Tissa of Sri Lanka into Buddhism, and Tissa made Buddhism his state religion and inspired by Ashoka, he gave himself the title of 'Devanampriya'. During the reign of Ashoka, the third Buddhist council was organized in Pataliputra, which was presided over by Mogali's son Tishya. Abhidhammapitaka was also composed here and Buddhist monks were sent to different countries, including Ashoka's son Mahendra and daughter Sanghamitra, who were sent to Sri Lanka.
After accepting Buddhism, Ashoka undertook to propagate it. He ordered his chief officers Yukta, Rajuka and Prasidhya to propagate the discipline of his religion. Dharma-Mahamatra was appointed for the establishment of Dharma, maintenance of Dharma, growth of Dharma and happiness and interests of those who follow Dharma. To propagate Buddhism, Ashoka installed idols of Lord Buddha at many places in his kingdom. He sent monks to spread Buddhism abroad. Ashoka even sent his son and daughter out of India in the guise of monks and nuns to promote Buddhism abroad. In this way he went on developing Buddhism. Ashoka's faith in religion is known from the fact that he himself did not eat anything without feeding 1000 brahmins.
Death:
Ashoka ruled for about 40 years after which he died in about 232 BC. He had many children and wives. Not much is known about them. After the death of Ashoka, the Maurya dynasty lasted for about 50 years. Ashoka Pillar can also be seen in Lumbini. Rock inscriptions of his sermons have been found at many places in Karnataka.
1. Ideals of Ashoka
Ashoka's ideals were also due to his greatness. After the Kalinga war, Ashoka replaced Yudh Ghosha with Dharma-Ghosha, an entertainment or hunting trip, with Dharma-Yatra. Leaving luxury, he adopted the ideal of public service. Adopted a vegetarian diet in place of meat-eating. Whether it is thoughts or conduct, the biggest ideal is that Ashoka himself first behaved and followed it, and then asked others to do it.
2. Great Winner
Ashoka was a great conqueror, he proved this in the Kalinga war. Ashoka was a brave, courageous and war skilled person. However, after the Kalinga war, he left the policy of conquest and empire expansion. But the effect of his victory and the impression of bravery and the fear of the soldiers were so much that the thief, dacoit, foreign invader never even thought of attack or rebellion during his time. Thus Ashoka's bravery was an important reason for his greatness.
3. Great Ruler
Ashoka was a great ruler, Ashoka is counted among the great rulers. The subjects were happy in his kingdom. Instead of expanding the empire, he used his power for the welfare of the subjects. He raised the moral level of the subjects. Thus he was also great as a ruler.
4. Made Buddhism a world religion
By organizing the Ashoka III Buddhist association, he removed the religious differences of the Buddhists and systematically sent Buddhist missionaries to India and abroad. He did the work of preaching religion not with muscle power but with self-confidence and peacefully with love and goodwill. Due to the efforts of Ashoka, Buddhism reached Southeast Asia, Central Asia and China, Japan. Thus he made Buddhism an international religion.
5. Patron of architecture and paintings
Ashoka was not only a conquering ruler or a religious figure, but he was also a patron of architecture and painting. He got buildings, temples, stupas, inscriptions, inscriptions, wall paintings and sculptures constructed in the field of architecture. Where the artisans and craftsmen were encouraged by this, they used the same arts to inculcate morality in the public. Thus he becomes even more great.
6. Humanity
In every thought and conduct of Ashoka, in the policies of the state, in the grants sent abroad and in each line of the inscriptions and its meaning and spirit, the interest of humanity and animals was paramount. Ashoka himself, his officers, justice, state money, army etc. were all devoted to this humanity.
Ashoka was one of the greatest figures in Indian history. He was powerful like Chandragupta, versatile like Samudragupta and religious lover like Akbar. He did not get tired of labor. He was interested in the welfare of the people. He considered his subjects as his children. Maurya Emperor Ashoka's ideals, religion, public interest, public service and Dhamma along with all the characteristics, as well as his victory, his rule and art love etc. were all great. That's why Maurya Emperor Ashoka is called the greatest of all rulers.
Emperor Ashoka's birth anniversary is not celebrated in our country? Must read completely. Even after thinking a lot, the answer is not found! You too, think about these questions.
1. Whose name was preceded by the emperor. At the same time, historians from all over the world use the word “ great ”
2. The emperor whose royal symbol Ashok Chakra is used by Indians in their flag.
3. The emperor who runs the government considering the four-faced lion as the national symbol of India. And " Satyamev Jayate " has been adopted.
4. The country in which - " Ashoka Chakra " is given in the name of Emperor Ashoka, the biggest war honor of the army.
5. The emperor before or after whom there was never such a king or emperor. The one who ruled a vast territory as large as unbroken India (today's Nepal, Bangladesh, the whole of India, Pakistan, and Afghanistan).
6. Under whose rule students from abroad used to come to India to get " higher education" in universities.
The emperor whose reign is considered by the intellectuals and historians of the world to be the " Golden Age " of Indian history.
7. During whose reign India was the world guru . Was a golden bird. The people were happy and free from discrimination
8. During the reign of the emperor, many famous highways like the grade trunk road - "highways" were built and "trees" were planted on both sides of the entire 2000 kilometer long road. "Inns" were built... Humans are humans, for animals also, medical homes (hospitals) were opened for the first time. Killing of animals was stopped.
Why is such a great emperor Ashoka whose birth anniversary is not celebrated in his own country India? Nor, has any – “holiday” been declared? It is sad that the citizens who know that this anniversary should be celebrated.... They have forgotten their history and who knows? Don't know why they don't want to persuade?
Let us all together make other colleagues aware too! Let's correct this "historical mistake" together.
Blogger - Awadhesh kumar
Comments
Post a Comment