निजी शिक्षक की व्यथा l
मन की बात करने वाले से है मेरी गुजारिश,
वो तो कभी मेरे कल के बारे में करे विचार।
सरकारी उपेक्षा के सताये, दबाये व मारे है,
बिमारीग्रस्त नहीं हुजूर हम है अर्थिक बीमार।
आज हम हो गए है कितना बेबस व लाचार।
लगता है ऐसा कि शिकारी का हो गया खुद शिकार।
कभी दूसरे को दिलाते थे नौकरी व रोजगार।
कैसा ये वक़्त आया है, हम ही हो गए बेरोजगार।
कोरोना वायरस ने सब कुछ छीन लिया हमारा ,
जैसे मान मर्यादा, रोजगार, सम्मान और पहचान।
स्कूल, कोचिंग, ट्यूशन सब बंद पड़े हैं मार्च से ,
विकट संकट में है हम सब शिक्षकों की जान।
होली के बाद से यु हीं दर बदर भटक रहे हैं हम,
एक -एक रुपये कमाने के लिए हम है मोहताज।
खीर, पूरी, हलवा,मेवा मिष्ठान सब स्वप्न हो गई,
दाल भात भी न मिले रहीं है हमे खाने को आज।
पत्नि चिंतित, बच्चे रोये,माता-पिता है बेहाल,
मैं कहाँ जाऊँ किसको सुनाऊँ अपनी दीनता।
बैंक बैलेंस कब के खाली हो गए बुरा है हाल ,
शिक्षक की दुःख पर, सरकार को न कोई चिंता।
कब से बैठा हूँ करके शिक्षक पात्रता परीक्षा पास,
लेकिन अभी तक मिली नहीं नौकरी सरकारी।
अब सोचता हूं 5 लाख खर्च करके मैं क्यों पढ़ा ,
खेती करके खुश रहता और मैं बेचता तरकारी।
सुशासन के नाम पर हम गुरुओ पर लठ बरसाये ,
राष्टनिर्माता को पिटवाकर किया अनुशासन का खून।
भंग कर दिया पल में शिक्षण संगठन के संघों को,
मेरी फिक्र नहीं तुम्हें जरा भी, चढ़ा है सत्ता का जुनून।
चुनाव में व्यस्त सरकार कभी एक शब्द न बोली,
निकम्मी है ये, हम सभी को नहीं है कोई आस।
चिंता मत करिए साहब, अभी तो हम हैं ग़मगीन,
आने दो बारी अपनी, हम भी निकलेंगे अपनी भड़ास।
रचनाकार :- अवधेश कुमार
The Agony of Private Teacher
My request for PM Modi,
Sometimes he should think about my future .
Persecuted, suppressed and killed by governmental neglect,
We are not sick with illness, we are economically ill.
Today we have become so helpless and helpless.
It seems that the hunter has become a victim himself.
Sometimes used to give jobs and jobs to others.
How come this time, we have become unemployed.
Corona virus took away everything from us,
Such as dignity, employment, respect and recognition.
Schools, coaching, tuition are all closed since March,
The life of all our teachers is in grave crisis.
Since Holi, we are wandering from bad to bad
To earn one rupee, we are fascinated.
Kheer, poori, halwa, dry fruits are all dreams,
We are not getting any lentils even today for our food.
Wife is worried, children cry, parents are in trouble,
Where should I go, to whom should I tell my humility?
When the bank balance became empty, the situation is bad,
Government is not worried about the teacher's unhappiness.
Since when have I sat and passed the teacher eligibility test,
But not yet got a government job.
Now I think why I spent 5 lakhs to study,
I used to be happy by farming and I would sell vegetable .
In the name of good governance, we lashed out at the gurus,
The blood of discipline was beaten up by the national manufacturer.
Disbanded the associations of educational organizations at the moment,
You are not worried at all,you have the passion of governance & power .
The government busy in elections never uttered a word,
It is unfortunate, we all have no hope.
Don't worry sir, now we are inconsolable,
Let me come, I will leave my anger.
Poet : - Awadhesh Kumar
Comments
Post a Comment