क्या लिखूं ?
शीर्षक :- क्या लिखूँ?
क्या लिखूं, व्यंग्य का बाण लिखूँ,
या अनुप्रास की अनल अंगार l
या लिखूँ कि हाथ में कलम,
साथ मे क्षमता और हम बेरोजगार l
क्या लिखूं, साम्प्रदायिकता, भाषावाद,
या जातिवाद वाली महामारी l
या लिखूं M.A, B.Ed,CTET पास,
युवाओं की शिक्षित बेरोजगारी l
क्या लिखूं चमचों की चमचागीरी,
या भक्तों की अनिष्ठ अंधभक्ति l
या लिखूं कि वायरस के आगे,
कैसे बेबस है विश्व की महाशक्ति l
निरंतर गिरता हुआ GDP को लिखूं ,
या छलांगें मारता हुआ मंहगाई की दर l
बढ़ती खर्च या घटती कमाई,
या लिखूं गिरता हुआ शिक्षा की स्तर l
पूंजीपतियों की यातना व शोषण,
या लिखूं मैं गरीबों की हाहाकार l
लोकतंत्र की सिस्टम की खामियों को,
लिखूं या सर्वव्यापी भ्रष्टाचार l
हो रहे निजीकरण, तुष्टीकरण, मशीनीकरण,
व पश्चिमीकरण पे लिखूं अपना विचार l
आधुनिकीकरण की उपलब्धियों को लिखूं,
या लिखूं खुद का खोता हुआ संस्कार l
रचनाकार :- अवधेश कुमार
English Translation of Poem
----------------------------------------------
Or write alteration of fire ,
or write a pen in hand,
with ability and we are unemployed.
Should I writean epidemic of
communalism, linguism, or casteism
or write MA, B.Ed, CTET pass,
educated unemployment of youth?
What should I write aboutthe splendor of the sprinkles
, or the superstition of the devotees,
or write that before the virus,
how the world's superpower is helpless.
Write down the falling GDP,
or the rate of inflation, the rising spending
or decreasing earnings,
or the level of falling education.
The torture and exploitation of the capitalists,
or should I write the outcry of the poor. Write
the imperfections of the system of democracy,
or omnipresent corruption.
Write my thoughts on the going on privatization, appeasement, mechanization, and westernization .
Write down the achievements of modernization,
or write a lost rite of my own.
Poet :- Awadhesh Kumar
Comments
Post a Comment